गया, मई 10 -- बोधगया के सिलौंजा में लगभग 21.79 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन इको-टूरिज्म पार्क का रविवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में परियोजना पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि गया वन प्रमंडल द्वारा करीब 40 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा यह पार्क राज्य की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल है। कहा कि इको पार्क प्रकृति के साथ पर्यटन को नई पहचान देगा। इसकी घोषणा फरवरी 2025 में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गयी थी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है और तीन माह में इसके पूरा होने की संभावना है। पार्क को आधुनिक सुविधाओं से युक...