महाराजगंज, अगस्त 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रगान की धुन के बीच विधानसभा अध्यक्ष के मंच से नीचे उतरने का कथित वीडियो वायरल होने के बाद सियासी विवाद तेज हो गया है। उन्नाव के कार्यक्रम से जुड़े इस वीडियो को लेकर कांग्रेस ने आक्रोश जताते हुए राष्ट्रगान के सम्मान और संवैधानिक पद की गरिमा पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग उठाई। प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान शुरू होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष मंच से नीचे उतरकर कार्यक्रम स्थल से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- Meerut News: कांग्रेसियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, कोतवाली में दी तहरीर राष्ट्रगान के सम्मान ...