कानपुर, मई 1 -- कानपुर। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना शनिवार को समग्र विकास बैठक की समीक्षा करेंगे। सरसैय्या घाट स्थित नवीन सभागार में सुबह 11 बजे से बैठक होगी। इसमें केस्को एमडी, केडीए उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त, संयुक्त पुलिस आयुक्त, प्रमुख अभियंता जलनिगम समेत 47 विभागों के अफसरों को बुलाया गया। इसमे शहर के विकास और फैली अव्यवस्थाओं को लेकर मंथन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...