पटना, जनवरी 31 -- बिहार विधानमंडल का बजट सत्र दो से 27 फरवरी तक होना है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने शनिवार को विधान सभा परिसर में ब्रीफिंग की। ब्रीफिंग में दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देशों, नियमों और प्रोटोकॉल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। पटना सदर के अनुमण्डल दण्डाधिकारी द्वारा बिहार विधान मंडल की सत्रावधि में विधानमंडल परिसर व आसपास के क्षेत्रों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू रहेगा। डीएम ने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वहीं सीसीटीवी कैमरों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.