लखनऊ, अप्रैल 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी विधानमंडल का एक दिवसीय सत्र 30 अप्रैल गुरुवार को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के बाद विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे और विधान परिषद के प्रमुख सचिव डा. राजेश सिंह ने मंगलवार को इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। विधानमंडल सत्र में राज्य सरकार की ओर से महिला आरक्षण बिल गिरने पर निंदा प्रस्ताव रखकर चर्चा कराई जाएगी। वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने साफ कह दिया है कि वह सदन के अंदर भाजपा की पोल खोलेगी। यह भी पढ़ें- विधानमंडल का एक दिवसीय सत्र 30 को यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण कानून तो पहले ही बन चुका, भाजपा केवल झूठ बोल रहीः अखिलेश यादव यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा का स्पेशल सेशन 30 अप्रैल को, महिला आरक्षण मुद्दे पर गरमाएगा सदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...