विधानभवन से हजरतगंज चौराहे तक बनाई 2000 फीट लंबी तिरंगा मानव शृंखला
लखनऊ, अगस्त 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता।देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से पहले राजधानी में रविवार की सुबह राष्ट्रभक्ति का रंग और गाढ़ा होता दिखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुआई में निकाली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। रास्ते भर मुख्यमंत्री के दाएं और बाएं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की दो छात्राएं हाथों में तिरंगा लिए कदमताल करती दिखीं। इस दरम्यान विधान भवन के पास एक निजी डिफेंस एकेडमी संस्थान के बच्चों ने मानव शृंखला बना कर विधानभवन से हजरतगंज चौराहे तक करीब 2 हजार फीट लंबा तिरंगा फहराया।मुख्यमंत्री आवास से जैसे-जैसे यात्रा विधान भवन की ओर बढ़ी, राजधानी की सड़कों पर देशभक्ति का रंग चढ़ता चला गया। यह भी पढ़ें- अब नहीं होगा कि देश में रहे और राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.