लखनऊ, दिसम्बर 31 -- विधवा को प्रेमजाल में फंसा कर युवक ने शादी कर ली और उसके मायके में ही रहने लगा। कुछ दिनों बाद उसने वहां जाना कम कर दिया। पीड़िता ने पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी ने दूसरी शादी भी कर ली है। विरोध करने पर आरोपी व उसके परिवार वालों ने धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पारा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। मलिहाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के मुताबिक उसके पति की वर्ष 2022 में मौत हो गई थी। उसके बाद पारा थाना क्षेत्र के मायापुरम निवासी सुदेश घर आने लगा। आरोप है कि सुदेश ने उसे प्रेम संबंध बनाकर शादी का झांसा दिया और यौन संबंध बनाए। काफी वक्त बीतने के बाद पीड़िता ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने 14 जुलाई 2025 को चिनहट के बुद्ध बिहार स्थित आर्य समाज में शादी कर ली। उसके बाद वह उसे मायके में ले जाकर पति-पत्नी की तर...