नई दिल्ली, मई 30 -- जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दो सगे भाइयों की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। 6 मई को हुए इस हत्याकांड से पूरे क्षेत्र के लोग सदमे में थे। हालांकि अब पुलिस के मुताबिक इस घटना के आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, पूरा मामला एक लड़की को लेकर हुआ। सुमित और मृतक नकुल दोनों ही एक ही लड़की से प्यार करते थे। ऐसे में सुमित ने घर में घुसकर क्रिकेट बैट से नकुल की हत्या कर दी। इसके साथ ही उसने नकुल के छोटे भाई निखिल को भी मार डाला। एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 6 मई को हुए इस हत्याकांड के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल संदिग्ध आरोपी को पकड़ने का था। क्योंकि दोनों मृतक भाइयों की मां को किसी पर भी कोई शक नहीं था। इसके बाद जांच के दौरान पुलिस को नकुल का आईफोन वहां से गायब मिला। ऐसे में पुलिस ने नकुल...