विकासनगर, अक्टूबर 11 -- कोतवाली सहसपुर क्षेत्र में युवक ने विधवा महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन अब शादी से इनकार कर दिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहसपुर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि सलमान पुत्र पुरखान निवासी सहसपुर की उनके पति के साथ जान-पहचान थी। जिसके कारण वह उसे जानती थी। वर्ष 2023 में पति की मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी ने उसे झांसा दिया कि वह उसके साथ शादी करेगा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है। साथ ही ज्यादा दबाव बनाने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी की सहसपुर में जूते की दुकान है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धराओं में मुकदमा दर्ज क...