देहरादून, नवम्बर 11 -- हरिद्वार। हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने एक विधवा महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोनू चौहान है, जो पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ गांव का निवासी है। महिला की शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पूर्व में ही मुकदमा दर्ज कर लिया था और गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सीधा जेल भेज दिया गया। वहीं पीड़ित महिला मूलरूप से कोलकाता की रहने वाली है और सिडकुल क्षेत्र में किराए पर रहकर अपना गुजर बसर कर रही है। बीती आठ सितंबर को पीड़िता ने सिडकुल थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके पति का काफी समय पहले निधन हो चुका है। पति के निधन के बाद वो हरिद्वार आ गई और सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करने लगी। वह अकेले रहकर अपना गुजर बसर कर रही थी। करीब एक साल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.