शामली, जून 7 -- शामली। पति की मृत्यु के बाद ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और उसे अपनी दो बेटियों सहित घर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। बागपत जनपद के गांव शबगा निवासी सोनिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में मोहल्ला पंसारियान निवासी विकल पुत्र रोहताश के साथ हुई थी। आरोप है कि पांच अप्रैल 2026 को उसके पति का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद 10 अप्रैल को निधन हो गया था। पीड़िता का कहना है कि पति की मृत्यु के बाद उसकी सास, ससुर, देवर तथा ननद छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके साथ विवाद करने लगे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे और उसकी दोनों बेटियों को घर में रखने से इनकार करते हुए वहां से चले जान...