संभल, मई 19 -- थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में विधवा महिला को जिंदा जलाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पड़ोसी समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि महिला को गंभीर रूप से झुलसी हालत में पहले अलीगढ़ ले जाया गया था। यह भी पढ़ें- विधवा महिला को जिंदा जलाने के आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद प...