विधवा बहू से दुष्कर्म करने वाले ससुर पर केस दर्ज
इटावा औरैया, जून 13 -- जसवंतनगर। कस्बा निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 फरवरी को वह घर में रसोई का काम कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके ससुर सुनील कुमार ने उसे पकड़ लिया, कपड़े फाड़ दिए और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि उसने घटना की जानकारी अपनी सास को दी, लेकिन उसकी बात पर विश्वास नहीं किया गया। बाद में जब उसके पिता और भाई शिकायत लेकर पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर उन्हें भगा दिया। उसका नौ वर्षीय पुत्र भी आरोपी के पास ही है। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2023 में उसके पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद से ही आरोपी की नीयत खराब थी और वह पहले भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर चुका है। सामाजिक बदनामी के डर से वह पहले शिकायत नहीं कर सकी। थानाध्यक्ष कमल भाटी बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.