बुलंदशहर, मार्च 24 -- बुगरासी। चौकी क्षेत्र के घुंघरावली-फरीदा रजवाहे पर सप्ताह भर पहले हुए विधवा बबली हत्याकांड में पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोमवार को पुलिस दो मुख्य हत्यारोपियों को जेल भेज चुकी है। प्रेम-प्रसंग के चलते शादी की जिद पर अडिग दिल्ली निवासी विधवा की हत्यारों ने गर्दन रेतकर हत्या सहित पहचान भी छुपा दी थी। नरसेना थानान्तर्गत चौकी बुगरासी के घुंघरावली-फरीदा रजवाहे पर 15 मार्च की सुबह महिला का दो टुकड़ों में कटा हुआ शव बरामद हुआ था। जिसकी गर्दन को काट पहचान छुपाने के लिये करीब 500 मीटर दूर फेंक दिया। जिसे पुलिस ने शाम को बरामद कर शव का पोस्टमार्टम करा 72 घंटे बाद लावारिस में अंतिम संस्कार भी करा दिया। सोमवार को दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी 42 वर्षीय विधवा महिला बबली की नृशंस हत्याकांड के पीछे प्...