विधवा ने बेटे व दो महिलाओं से जताया जान का खतरा
प्रयागराज, जून 1 -- कसारी-मसारी निवासी बुजुर्ग महिला ने अपने ही बेटे और दो महिलाओं से जान का खतरा जताया है। तीनों के खिलाफ मकान हड़पने, मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता कैसर जहां के पति मोहम्मद आशिक का निधन हो चुका है। पुलिस को दी तहरीर में कैसर ने बताया कि उनका बेटा मोहम्मद जैद परिवार से बेदखल है। वह और उसके साथ रहने वाली सुबूही फातिमा उर्फ रानी तथा उसकी बहन सोबिया मकसूद आए दिन उनके घर आकर विवाद करती हैं। एक मकान जीटीबी नगर करेली में है, जिसे तीनों हड़पना चाहते हैं। आरोपियों ने 24 मई को जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- मां-बेटे समेत तीन को घर में घुसकर पीटा, केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.