मुजफ्फरनगर, फरवरी 1 -- यूपी के मुजफ्फरनगर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सरवट में विधवा गर्लफ्रेंड से मिलने आए युवक की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। बोरे में बंद शव मिलने के बाद पुलिस ने युवक के साथ आए उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, उसकी महिला मित्र किराए के मकान को छोड़कर फरार हो गई। पुलिस महिला की तलाश कर रही है। मामले में पुलिस ने महिला व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्या के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव हरिनगर निवासी जीवन उर्फ संजीव अपने गांव के दोस्त दीपक के साथ शनिवार शाम को अपनी महिला मित्र सोनिया निवासी हरसौली से मिलने आया था। सोनिया के पति की एक साल पहले मौत हो गयी थी। सोनिया ने तीन दिन पूर्व सर...