फतेहपुर, मई 9 -- बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग का आरोप लगा विधवा महिला को पीटने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि पड़ोसी धनीराम, धर्मेन्द्र, मनिराम तथा ननकी पत्नी हनुमान शुक्रवार की शाम करीब चार बजे उसके घर पहुंचे और पति से बातचीत को लेकर विवाद करने लगे। सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे पुत्र आशुतोष को भी पीटा। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी भी दी। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- पति को प्रेमिका के साथ देख भड़की पत्नी, बीच सड़क पर डंडों से दोनों की जमकर की पिटाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...