विधवा को दिया शादी का झांसा,केस दर्ज
सोनभद्र, मई 23 -- अनपरा,संवाददाता। शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक शोषण किये जाने के मामले में अनपरा पुलिस ने एक युवक के विरुद्व मुकदमा कायम कर जांच शुरु की है। महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि सोशल मिडिया के माध्यम से सिंगरौली जनपद के बैढ़न निवासी सूरज शाह से नजदीकियां बढ़ी। युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का भरोसा दिया। युवती ने आरोप लगाया कि शादी का वादा कर वह संबंध बनाएं रखा। शादी करने के बात पर युवक अब मुकरने लगा है। अनपरा थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि विधवा महिला की तहरीर पर मुकदमा कायम कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.