बदायूं, जून 5 -- पति की मौत के बाद विवाहिता को घर से निकालने, दहेज के लालच में दूसरी शादी कराने की तैयारी करने, मारपीट कर प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव का है। यहां की रहने वाली सोनी पत्नी स्वर्गीय सुखपाल हाल निवासी गांव सुन्हा थाना भुता बरेली ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि चार मार्च 2024 को उनकी शादी सुखपाल पुत्र नन्दलाल निवासी राजपुर से हुई थी। यह भी पढ़ें- मुकदमा वापस लेने का दबाव, मुकदमा दर्ज शादी के बाद पति के कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी मिली, जबकि यह बात विवाह से पहले छिपाई गई थी। इलाज के दौरान उन्होंने पुत्र लोकेश को जन्म दिया। ...