अलीगढ़, जून 26 -- n महिला के विराेध करने पर जाति सूचक शब्दाे का प्रयोग करते हुए की गाली-गलाैंज दादाें, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गुरुवर काे थाना दादाें में गांव के ही दूसरे समाज के व्यक्ति के विरुद्ध छेड़छाड़ व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलाेज व मारपीट के आराेप में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस जांच कर रही है।पीड़ित महिला ने बताया कि अब से करीब 18 वर्ष पूर्व मेरे पति की मृत्यु हो गयी थी। मेरे पति की मृत्यु के बाद से ही थाना दादाे क्षेत्र के गांव अपने मायके में रहकर पालन-पोषण कर रही हूं। गुरुवार को सुबह करीब 8 बजे मैं अपने खेत पर भूसा लेने गयी थी। तभी गांव का ही एक व्यक्ति खेत पर आया और आते ही मुझे गलत नीयत से पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों से अपमानित...