बदायूं, मार्च 2 -- सहसवान, संवाददाता। नगर के मोहल्ला मिर्धा टोला की रहने वाली विधवा कौसर बेगम के घर में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर घर का सारा घरेलू सामान जल गया। बताया जाता है कि जब तक आसपास के लोग एकत्र हुए और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए, तब तक लपटें तेज हो चुकी थीं। आग से घर में रखी चारपाई, तख्त, कपड़े, बिस्तर और अन्य सामान जल गया। पीड़िता ने बताया कि वह विधवा हैं और आर्थिक तंगी में जीवन यापन कर रही थीं। इस हादसे ने उनके सिर से छत और घर का सहारा भी छीन लिया है। पीड़िता का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि अब उनके पास ओढ़ने-बिछाने के लिए कपड़े तक नहीं बचे और न ही सिर छिपाने की जगह है। उन्हें खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मोहल्ले में आग को ...