विधवा की भूमि पर कब्जे के प्रयास में तीन पर मुकदमा
जौनपुर, मई 25 -- खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। खुटहन गांव की एक विधवा महिला की भूमि पर अवैध कब्जा करने तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के आदेश पर की गई। गांव निवासी पियारी देवी पत्नी स्व बिरतंती ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि वह अनुसूचित जाति की गरीब विधवा महिला है। उसकी भूमि पर गांव के ही राजेश, आकाश तथा विकास जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि अपने पट्टे की आड़ में आरोपी उनकी जमीन पर निर्माण कराने की फिराक में हैं। पीड़िता के अनुसार 16 मई को जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने भद्दी गालियां देते हुए कुल्हाड़ी और लाठी-डंडा लेकर उन्हें दौड़ा लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.