बाराबंकी, जून 10 -- निन्दूरा। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपुर में एक विधवा महिला की ज़मीन और मकान को जालसाजी से हड़पने और विरोध करने पर पूरे परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने के बाद पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली है। सुनीता देवी ने न्यायालय एसीजेएम (कोर्ट नं. 12, जनपद बाराबंकी) प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है। पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2021 में उनके पति की कैंसर से मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद तीन बेटियों और एक नाबालिग बेटे की ज़िम्मेदारी उन पर आ गई। पति की मौत के बाद यूपी ग्रामीण बैंक के रिकवरी एजेंट से उन्हें पता चला कि उनके जेठ रविन्द्र कुमार ने साल 2004 में धोखाधड़ी करते हुए उनके दिवंगत पति का नाम शामिल कर एक केसीसी ऋण लिया था, जिसे एनपीए कर दिया गया। आरोप है कि ज...