बागपत, अगस्त 23 -- खेकड़ा। कस्बे की रहने वाली विधवा महिला ने पड़ौसी युवक पर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक उसे आर्थिक संकट से छुटकारा पाने के लिए एक रात साथ में सोने के लिए कहा, उसने विरोध किया, तो आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर उसकी और उसके बेटे की पिटाई कर डाली। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...