दुमका, जनवरी 8 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत धावाटांड़ गांव में शौच करने गई एक 35 वर्षीया विधवा महिला को चाकू का भय दिखाकर गांव के ही एक युवक ने जबरन बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इस संदर्भ में पीड़िता (सुनीता देवी काल्पनिक नाम) 35 वर्ष ने धावाटांड़ निवासी सुशील मुर्मू (23 वर्ष) पिता बड़कू मुर्मू के विरुद्ध जरमुंडी थाने में कांड संख्या 05/2026 दिनांक 06-01-2026 यूएस-351(3) /75 (i) (ii) / 64(i) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कराया है। मामले को लेकर पीड़िता ने बताया है कि वह बीते सोमवार की सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए अपने घर से पश्चिम नदी की ओर गई थी। शौच के बाद वह घर लौट रही थी। इस क्रम में सुशील मुर्मू ने रास्ते में रोक लिया और हाथ पकड़कर जबरन झाड़ी में ले गया और चाकू निकालकर डरा धमका कर उसने जमीन पर गिरा दिया। उसने चा...