गोरखपुर, फरवरी 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता विद्युत उपखंड सूरजकुंड के तिवारीपुर कम्प्लेन सेंटर पर तैनात संविदाकर्मी मो. सलीम उर्फ राजू की मौत की जांच का बीड़ा अब विद्युत सुरक्षा निदेशालय के जिम्मे है। संविदाकर्मी मो. सलीम उर्फ राजू की सोमवार दोपहर 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। राजू तिवारीपुर क्षेत्र में जंफर की मरम्मत करने के लिए गया था। इसी दौरान उसे तेज करंट का झटका लगा जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के परिजनों ने बिजली निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया था। मामले का संज्ञान लेते हुए विद्युत सुरक्षा निदेशालय ने जांच की जिम्मेदारी सहायक निदेशक अमित कुमार और उनकी टीम को सौंप दिया है। सहायक निदेशक अमित कुमा...