जौनपुर, अप्रैल 25 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। विधायक रमेशचंद्र मिश्र के आवास पर शुक्रवार को आयोजित विद्युत समाधान योजना शिविर में तीन उपकेंद्रों के कुल 18 उपभोक्ताओ ने अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। जहां विभाग ने चार का मौके पर निस्तारण कर दिया। एसडीओ एसके सिंह ने बताया कि बदलापुर, महराजगंज और सिंगरामऊ के 18 लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। सर्वाधिक मामले बिजली बिल से संबंधित रहे। शेष करेक्शन, पता, भार कम करने, विद्युतीकरण, मीटर लगाने संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर चार का निस्तारण करते हुए शेष संबंधित जेई को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर की जो भ्रांतियां उपभोक्ताओं में व्याप्त हैं उसे भी समझाकर दूर कर दिया गया। विधायक ने कहा कि समय से अपने बिल की अदायगी करें ताकि अच्छी बिजली मिल सके। अगर कोई समस्या आती है त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.