हरदोई, मई 15 -- मल्लावां। विद्युत उपकेंद्र पावर हाउस परिसर में शुक्रवार को विद्युत समाधान मेगा शिविर में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान हुआ। कुल 22 प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 8 शिकायतें बिल संशोधन (बिल रिवीजन) से संबंधित थीं, जिनका निस्तारण कर दिया गया। मीटर संबंधी 5 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें जांच एवं आवश्यक सुधार के लिए मीटर कार्यालय भेजा गया। इसके अलावा तीन उपभोक्ताओं के विद्युत भार (लोड) में वृद्धि की गई। मीटर सर्विस से संबंधित 5 शिकायतें भी दर्ज की गईं, जिन पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई। एक नए विद्युत कनेक्शन को भी चालू किया गया। उपखंड अधिकारी (एसडीओ) रणवीर सिंह, अवर अभियंता (जेई) एहतेशाम अहमद सहित विद्युत विभाग के कर्मचारी विमलेश कुमार, अविनाश कुमार, धीरज मिश्रा रहे। यह भी पढ़ें- बेला में लगा विद्युत समाधान ...