देहरादून, फरवरी 11 -- रुड़की। किसानों की विद्युत विभाग संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन रोड ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना दिया। किसानों ने छह सूत्रीय मांगों के संबंधित ज्ञापन भी अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत को दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड,महासचिव विकास शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुशवाह, जिलाध्यक्ष प्रदीप त्यागी, राकेश अग्रवाल, जावेद और मुबारिक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...