धनबाद, अप्रैल 7 -- सिजुआ। कतरास क्षेत्र की वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी के खास सिजुआ स्थित पीएसबी दो नंबर विद्युत सब स्टेशन के 500 केबीएस के ट्रांसफॉर्मर में रविवार की रात आग लग गई। विभाग के कर्मियों में काफी मशक्कत के बाद अग्निशमन यंत्र के माध्यम से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रांसफॉर्मर में लगे पार्ट्स पूर्जे व आसपास की कॉलोनी में लगे पंखा, कूलर, सहित इलेक्ट्रानिक्स सामान जल गया था। इसके बाद उक्त ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कर सोमवार को इलाके में बिजली आपूर्ति सामान्य कराया गया। कर्मियों में बताया कि ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी निकली और धीरे-धीरे केबल जलने लगा। इसके बाद अचानक हाई वोल्टेज हो गया, यह देख हम लोगों ने अग्निशमन यंत्र के माध्यम से ट्रांसफॉर्मर में लगी आग को बुझाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। लोगों ने कहा कि में...