बुलंदशहर, मार्च 10 -- विद्युत संशोधन विधेयक-2025 के विरोध में जनपद के बिजली कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को हाइडिल कॉलोनी स्थित एसई कार्यालय पर बिजली कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदर्शन सभा की गई। वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर बिजली वितरण को निजी कंपनियों के हवाले कर गरीबों के घरों में अंधेरा धकेलने का आरोप लगाया। सभा की अध्यक्षता करते हुए जेई आरसी द्विवेदी ने कहा कि बिजली पाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है, लेकिन सरकार इसे निजी कंपनियों के हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है। जनवरी 2021 में सरकार ने किसान नेताओं को आश्वासन दिया था कि इस संशोधन को कानून नहीं बनाया जाएगा, लेकिन अब सरकार अपने वादे से मुकर रही है। आरोप लगाया कि विद्युत (संशोधन) विधेयक-2025 के माध्यम से निजी कंपनियों के लिए लाइसेंस की जरूरत और विद्युत नियामक आयोग क...