लखनऊ, फरवरी 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने केंद्रीय विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल से विद्युत संशोधन बिल पर हुई बैठकों के मिनट्स सार्वजनिक करने की मांग की है। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि संतोषजनक है कि बजट सत्र के पहले चरण में बिल नहीं लाया गया। हालांकि, दूसरे चरण में इसे संसद में लाए जाने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। अगर ऐसा होता है तो बिजली कर्मचारियों में असंतोष बढ़ेगा। विभिन्न हितधारकों और ट्रेड यूनियनों ने इस प्रस्तावित पबिल से निजीकरण को बढ़ावा दिए जाने की आशंका जताते हुए वापस लिए जाने की मांग की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.