लखनऊ, मार्च 2 -- ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन ने विद्युत संशोधन बिल के ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने के लिए बने वर्किंग ग्रुप की रिपोर्ट पर आपत्ति दर्ज करवाई है। फेडरेशन ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अगर रिपोर्ट के आधार पर संसद में बिल रखा गया तो देशव्यापी आंदोलन होगा। फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे ने कहा कि जानकारी मिली है कि वर्किंग ग्रुप ने रिपोर्ट केंद्रीय विद्युत मंत्री को सौंप दी है। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन के डायरेक्टर जनरल आलोक कुमार को भी शामिल किया गया है। यह एक निजी संस्था है, जिसके पदाधिकारी सार्वजनिक रूप से बिजली वितरण के निजीकरण की वकालत करते हैं। ऐसे में साफ है कि इस रिपोर्ट में वे सभी सिफारिशें की गई होंगी, जिनसे निजी औद्योगिक समूहों को लाभ हेागा। संगठन ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.