गोरखपुर, अप्रैल 21 -- गोरखपुर। बिजली निगम में संविदा कर्मियों की छँटनी के विरोध में मंगलवार को कर्मियों ने विद्युत नगरीय वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन किया। विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने संविदा कर्मियों की छंटनी के विरोध में जम कर नारेबाजी की। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष अजय शाही ने कहा कि संविदा कर्मी न्यूनतम मानदेय पर भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए दिन रात जुटे रहते हैं। वहीं तमाम उपकेंद्रों पर बिजली कर्मियों की कमी है जिससे अत्यधिक कार्य बोझ है। ऐसे में संविदा कर्मियों की अनावश्यक छंटनी से विद्यत व्यवस्था बेपटरी हो जाएगी। इस दौरान तमाम संविदा कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...