देवरिया, जुलाई 2 -- देवरिया,निज संवाददाता भटवलिया विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को विद्युत वितरण खंड के समस्त संविदा कर्मियों को लाइन पर सुरक्षा के साथ कार्य कैसे किया जाए इसका ट्रेनिंग दिया गया।इस दौरान लाइन पर कार्य के दौरान हो रही दुर्घटनाओं को शून्य करने हेतु क्या क्या सुरक्षा उपाय करने है एवं शट डाउन के समय क्या क्या सावधानियां बरतनी है कि जानकारी दी गई। इस दौरान अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह, अधिशाषी अभियंता चंद्रमा प्रसाद, उपखंड अधिकारी प्रत्यूष बल्लभ ,उपखंड अधिकारी अमित प्रताप सिंह, अवर अभियंता मनीष गुप्ता,अवर अभियंता शिवशंकर प्रसाद, अवर अभियंता शशांक चौबे, अवर अभियंता अमर प्रसाद सहित विभागीय व संविदा स्टाफ मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Deoria News: विद्युत संविदा कर्मियों को बताया गया सुरक्षा के उपाय यह भी पढ़ें- Varanasi News: बिजली सं...