प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 29 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के भिटारा गांव निवासी विनोद कुमार मिश्रा परिवार के साथ प्रयागराज में रहते हैं। घर में केवल उनकी मां सावित्री देवी अकेली रहती हैं। मंगलवार आधी रात अचानक विद्युत शॉर्ट-सर्किट से घर में आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते ही सावित्री देवी ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़े और किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखी एलईडी टीवी, सोफासेट, पंखा आदि हजारों का सामान जलकर राख हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...