आदित्यपुर, मई 30 -- गम्हरिया। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से शनिवार को सतबहिनी के बासंती मंदिर के समीप विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी 30 से अधिक समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया । विद्युत सहायक अभियंता सुभाष कुमार ने बताया कि इसमें 14 शिकायतों में 8 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इस दौरान नए बिजली कनेक्शन, बिल करेक्शन, मोबाइल नंबर का अपडेट, नए पोल, मीटरिंग बिल करेक्शन, बिजली बिल के ऑनलाइन भुगतान की जानकारी, लोड बढ़ाने समेत अन्य समस्याओं का निदान किया गया। इस अवसर पर विद्युत कनीय अभियंता अजय हंस, गोपाल दास, राजा राम सिंह, अभिषेक कुमार, अभय कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- बिजली विभाग के शिविर में उपभोक्ताओं ने रखी समस्याएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...