प्रयागराज, अप्रैल 28 -- फाफामऊ स्थित विद्युत शवदाह गृह में अब एकसाथ दो शवों का अंतिम संस्कार किया जा सकेगा। शवदाह गृह में दूसरी भट्ठी भी चालू हो गई है। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने 15वें वित्त आयोग के एक करोड़ 26 लाख रुपये से निर्मित भट्ठी का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा, शवदाह गृह में जेनरेटर भी लगाया जाएगा। लोगों के बैठने के लिए जल्द टीनशेड की सुविधा होगी। लोकार्पण कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त अरविंद राय, मुख्य अभियंता (विद्युत) संजय कटियार, अधिशासी अभियंता आरके लाल, अवर अभियंता दीपक राय पार्षद निशा गुप्ता, सुरेंद्र यादव, भोला तिवारी, श्याम गुप्ता, अरुण सिंह चौहान, सचिन जायसवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...