भागलपुर, नवम्बर 19 -- भागलपुर। बरारी शमशान घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह की मशीन विगत 12 नवंबर की रात से खराब है। मशीन के कुल 6 क्वायल में से 3 पहले ही जल चुके थे, और 12 नवंबर को आईडी फैन खराब होने के कारण बाकी 3 क्वायल भी कट गए। इससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में दोगुना समय (एक घंटे की जगह दो घंटे) लग रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...