गोंडा, जून 13 -- करनैलगंज, संवाददाता। क्षेत्र में बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को विधायक अजय सिंह ने बहराइच मोड़ स्थित नगर मंडल कार्यालय में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में बिजली व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने अधिकारियों से क्षेत्र में जर्जर तारों के शीघ्र प्रतिस्थापन, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, लो-वोल्टेज की समस्या के निराकरण तथा बरसात के मौसम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। बैठक में वि...