सहारनपुर, अप्रैल 16 -- पावर कॉरपोरेशन की टीम ने बुधवार को कस्बे में विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए बड़े बकायादारों के कनेक्शन काटे। जेई अश्वनी चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम द्वारा कस्बे व देहात मे बकायादारो पर वसूली अभियान चलाया जा रहा है, कुछ लोग बार-बार कहने के बाद भी विभाग के बिल को जमा नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते हैं बुधवार को करीब एक दर्जन बकायादारों के कनेक्शन काटे गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...