औरंगाबाद, जनवरी 22 -- मदनपुर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के अधिकारियों ने गुरुवार को डोर टू डोर राजस्व वसूली अभियान चलाया। इसमें 30 दुकानों से वाणिज्यिक बकाया के रूप में कुल 1 लाख 60 हजार रुपये की वसूली की गई। अभियान का नेतृत्व विद्युत पर्यवेक्षक विकास कुमार सौंडिक ने मीटर रीडर गोविंद सिंह और साकेत कुमार के साथ किया। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान से विभाग को राजस्व वसूली में सफलता मिल रही है और उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए कार्यालय नहीं जाना पड़ता है, जिससे समय की बचत होती है और परेशानी कम होती है। विद्युत सहायक अभियंता शिवरतन लाल और कनीय विद्युत अभियंता राकेश कुमार राम ने बताया कि राज्य सरकार और विभागीय निर्देश पर बकाए बिजली बिल की वसूली के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को सहयोग देना, समस्याओं से राहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.