मुजफ्फर नगर, मई 9 -- मीरापुर। विद्युत विभाग की टीम ने बकाया विद्युत बिल वसूलने व बिजली चोरी रोकने के लिए कस्बें में अभियान चलाते हुए,दर्जनों बकायेदारों के कनैक्शन काट दिए। शुक्रवार को विद्युत विभाग के अवर अभियंता सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क,बेरी बाग़,पड़ाव चौक,सराय गेट,में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने दस हजार रुपये से अधिक के करीब दो दर्जन से अधिक के विद्युत बिल बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए।अवर अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर बकाया वसूली अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान बिजली चोरी करने वालों को कतई भी नही बख्शा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.