आगरा, अप्रैल 24 -- क्षेत्र के बिजली घर पर गुरुवार को सपा प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी के नेतृत्व में सैंकडों लोगों ने बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर का विरोध किया। धरना प्रदर्शन कर स्मार्ट मीटर हटाकर पुन: पोस्टपेड मीटर की व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाई। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में सपा प्रवक्ता ने वर्तमान में स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को हो रहीं परेशानियों के बारे में भी बताया। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में सपा प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में अब तक लगाए गए लगभग 70 लाख स्मार्ट मीटरों में से अधिकांश उपभोक्ताओं की स्पष्ट सहमति के बिना तथा उन्हें गुमराह कर लगाए गए हैं, जिससे उन्हें आर्थिक, तकनीकी एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर पर हंगामा, अधीक्षण अभियंता का घेराव स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.