देवरिया, मई 17 -- देवरिया। विद्युत विभाग द्वारा 22 मई तक आयोजित होने वाले मेगा शिविर के अन्तर्गत दूसरे दिन शनिवार को विद्युत वितरण मण्डल के अधीन विद्युत वितरण खण्ड गौरीबाजार, सलेमपुर एवं बरहज सहित कुल 17 मेगा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 393 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें विद्युत विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 271 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इससे विभाग को कुल 24.85 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। इस प्रकार दो दिनों में कुल 804 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें 570 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिससे कुल 51.20 लाख राजस्व की प्राप्ति हुई। जिन उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ है उन शिकायतों के समाधान हेतु अधीक्षण अभियन्ता अमित कुमार सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निस्तारण का निर्देश दिया। यह भी...