मथुरा, जून 22 -- जर्जर विद्युत तार की चपेट में आने से चौकीदार की मौत के मामले में पुलिस मृतक के बेटे की तहरीर पर विद्युत विभाग के जेई और लाइन मैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। बताते चलें आठ जून को कोटवन के सामने डागा प्लाईबोर्ड कम्पनी में सिक्योरिटी के पद पर तैनात दहगांव निवासी थान सिह की शौच को जाते समय रास्ते में पड़े 11 हजार केवीए विद्युत लाइन तार की चपेट में आने से मौत हो गयी थी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया था। मृतक के बेटे पवन ने थाना कोसीकलां में विद्युत विभाग के जेई राहुल शाहु और लाइनमैन सुरजीत पर गंभीर आरोप लगाते हुये बताया कि पूर्व में जर्जर विद्युत तार बदलवाने के लिये कई बार शिकायती प्रार्थना-पत्र विभागीय अधिकारियों को देते हुए अवगत कराया था कि जर्जर तार की वजह से कभी भी कोई गंभीर हादसा ...