विद्युत विभाग की लापरवाही से जा रही जान
गौरीगंज, जून 18 -- अमेठी। संवाददाता विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ग्रामीण इलाकों में मवेशियों की जान जा रही है। ढीले-जर्जर तार और टूटे खंभे लोगों के लिए भी खतरा बन गए हैं। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में तीन मवेशियों की मौत हो गई, वहीं लाइन ठीक करते समय एक संविदा कर्मी की भी जान चली गई।जरौटा ग्राम पंचायत में एक महीने से टूटा खंभा पड़ा था। संविदा कर्मी ने नया खंभा तो लगा दिया, लेकिन लापरवाही के चलते उसमें करंट उतरने लगा। दूसरे दिन बुधवार की शाम एक बछिया खंभे की चपेट में आ गई। उसे तड़पता देख पहुंची गाय भी करंट लगने से मर गई। दोनों मवेशियों की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंचे एसओ संग्रामपुर संजय सिंह ने ग्रामीणों को शांत कराया। संग्रामपुर संवाद के अनुसार धोएं निवासी लालबहादुर यादव की भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.