देवरिया, मई 1 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। बुधवार की रात आई तेज आंधी और बारिश के बीच पांडेय चक उप केंद्र से जुड़े दो फीडर में डेढ़ दर्जन खंभे और तार गिर गए। इसके चलते उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में रात को ही एक दर्जन लाइनमैन टूटे खंभे और गिरे हुए तार की पेट्रोलिंग में लग गए।गुरुवार की सुबह से ही अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपूर्ति बहाल करने के लिए पूरा जोर लगा दिया। कड़ी मशक्कत के बाद उपकेंद्र के रामपुर कारखाना फीडर में गुरुवार की दोपहर आपूर्ति बहाल हो गई। जबकि रुस्तमपुर और पांडे चक फीडर में भी आपूर्ति शाम को बहाल कर दी गई। यह भी पढ़ें- 30 घंटे बाद बहाल हुई गांवों की बिजली आपूर्ति विद्युत विभाग के इस हैरतअंगेज कारनामे की प्रशंसा में सोशल मीडिया पर जमकर पोस्ट डाले जा रहे हैं। महज 16...