सहरसा, अप्रैल 27 -- सहरसा हिन्दुस्तान संवाददाता। ऊर्जा विभाग द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष शिविर का आयोजन मार्च और अप्रैल माह में आयोजित किया गया। जिसमें हजारों विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ मिला।‌ वहीं अप्रैल माह के अंतिम सोमवार 27 अप्रैल को भी विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यहां दर्ज की गई शिकायतों का 72 घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा । विभाग द्वारा आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनकी बिजली संबंधी समस्याओं का त्वरित और सरल समाधान उपलब्ध कराना है। शिविरों में बिजली बिल से संबंधित त्रुटियों का सुधार, विद्युत आपूर्ति में आ रही तकनीकी समस्याओं और अन्य शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।विशेष यह भी पढ़ें- विद्युत विभाग का कल लगेगा विशेष शिविर शिविर में उपभोक्ताओं की जिन प्रम...