चाईबासा, मार्च 10 -- चाईबासा । मझगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विगत जनवरी माह से अब तक हाथियों द्वारा लोगों के घरों को तोड़े जाने सहित अन्य मांगों को लेकर ग्रामीणों द्वारा 24 मार्च को वन विभाग का घेराव किया जाएगा। इसके साथ ही 12 मार्च को खप्परसाई विद्युत विभाग का भी अनिश्चितकालीन घेराव होगा। ग्रामीणों ने मेरामहोनर पंचायत के पताहातू गांव के टोला संग्रामबासा, नीताबासा, गालाबासा, टेंगरा गांव के टोला जोबासाईं में विद्युतीकरण नहीं होने पर नाराजगी जताई। मामले को लेकर मंझारी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य सह झारखंड बचाओ जनसंघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष माधव चंद्र कुंकल की अध्यक्षता में बुनमलता गांव में बैठक हुई। माधव चंद्र कुंकल ने कहा कि झारखंड सरकार और वन विभाग के सुस्त रवैए के कारण हाथियों के द्वारा तोड़े गए घरों का मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.